रायपुर
26 के बाद बारिश संभव एक द्रोणिका सक्रिय हो रही
23-Apr-2026 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अप्रैल। प्रदेश में सूरज के तपने का दौर अभी जारी है। गुरुवार को मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में तापमान 40 पार कर गया था। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर में तापमान कुछ कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार कल 24 अप्रैल को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में 2 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है।प्रदेश के मध्य क्षेत्र में एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति निर्मित होने की संभावना है। 26 अप्रैल से पुन: वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। इसके पीछे
एक द्रोणिका की सक्रियता को कारण बताया जा रहा है। हवा के अनियमित गति पूर्वी विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


