रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अप्रैल। शादियों के जारी इन दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। सप्ताह के पहले दिन के मुकाबले चौथे दिन गुरुवार को चांदी के भाव 9 हजार रुपए और सोना मात्र 1500 टूटा । सोमवार को सोना 157300 रूपए तोला और चांदी 260000 रूपए किलो पर था। मंगलवार को सोना 156900 चांदी 257300 रूपए रहा। बुधवार को सुबह सोना 155700 रूपए चांदी 252 200 रूपए की दर रही तो शाम को सोना 156100 चांदी 255500 रूपए पर बाजार बंद हुआ था। आज सुबह सोना 155800 रूपए तोले पर और चांदी 251000 रूपए पर खुली। खाड़ी युद्ध पर शांति वार्ता की अनिश्चिता के कारण सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। युद्धविराम के विस्तार ने कुछ समय के लिए ‘सेफ-हेवन’ (सुरक्षित निवेश) की मांग को कम कर दिया हो, लेकिन लगातार बने भू-राजनीतिक जोखिम, तेल की मजबूत कीमतें और केंद्रीय बैंकों के आने वाले पॉलिसी फैसले ये सभी कारक शॉर्ट-टर्म में सोने और चांदी दोनों को अस्थिर बनाए रखने की उम्मीद है।


