रायपुर

टिकरापारा में दो चोरियां, नौकरानी ने चुराए एक लाख
22-Apr-2026 8:50 PM
टिकरापारा में दो चोरियां, नौकरानी ने चुराए एक लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अप्रैल। टिकरापारा इलाके में चोरी के दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। इसमें पहले मामले में मकान मालिक ले नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मामले में आधी रात घर के सामने खड़ी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी कर अपराध दर्ज किया है।

पहली घटना में कमलविहार निवासी आयुष मजूमदार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो डील का काम करता है और 19 अप्रैल की रात 9 बजे उसने अपने घर की आलमारी में बैंक में जमा करने के लिए 2 लाख 30 हजार रुपए रखे थे। जो अगले दिन वहां नहीं थे। उसमें रखे पांच बंडलों में से दो बंडल, करीब 1 लाख रुपए गायब थे। उसने घर में काम करने वाली बाई गायत्री यादव पर चोरी करने का जताया है। 

हनुमान नगर निवासी शिव बाबू उपाध्याय ने बताया कि वे ई-रिक्शा चालक हैं। 20 अप्रैल की रात 11 बजे उसने अपनी ई-रिक्शा सीजी 04 पीडी 2687 को घर के सामने खड़ी किया था। जिसे अगले दिन सुबह 6 बजे वहां आकर देखा तो ई-रिक्शा में लगी बैटरियां गायब हो चुकी थीं। चोरी गए बैटरियों की कीमत 30 हजार रुपए बताई गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट