रायपुर

स्टेट बैंक में मॉक ड्रिल
22-Apr-2026 8:06 PM
स्टेट बैंक में मॉक ड्रिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अप्रैल। अग्निशमन सेवा सप्ताह  के उपलक्ष्य में अग्निशमन विभाग एवं एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से एसबीआई बैंक मुख्यालय में आग से  बचाव का मॉक ड्रिल किया । बैंक के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह मॉक ड्रिल संभागीय सेनानी श्रीमती अनिमा एस. कुजूर एवं जिला अग्निशमन अधिकारी/जिला सेनानी पुष्पराज सिंह के  नेतृत्व में  हुई। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य आगजनी जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, बचाव कार्यों की दक्षता को सुदृढ़ करना तथा आमजन एवं संस्थागत कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता का विस्तार करना रहा।


अन्य पोस्ट