रायपुर

सारनाथ एक्सप्रेस बदले रास्ते से चलेगी
21-Apr-2026 5:49 PM
सारनाथ एक्सप्रेस बदले रास्ते से चलेगी

रायपुर, 21 अप्रैल। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य होने के कारण 15160 / 15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन नियंत्रित एवं परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 15159 छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस  30 अप्रैल  को अपने निर्धारित मार्ग औडि़हार-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज- मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औडि़हार-जौनपुर-वाराणसी-जिवनाथपुर -प्रयागराज छिवकी- मानिकपुर मार्ग से जाएगी। गाड़ी  15160 दुर्ग - छपरा सारनाथ एक्सप्रेस  29 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयाग -वाराणसी -औडि़हार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-छिवकी जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर -औडि़हार मार्ग से होते हुए  जाएगी। वापसी में 15159 छपरा दुर्ग एक्सप्रेस 24, 27 एवं 29 अप्रैल को 35 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाई जाएगी।


अन्य पोस्ट