रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल। ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति ने सुंदरनगर चौक, आजाद चौक,काली मंदिर,गोल चौक, डीडी नगर ब्राह्मण पारा ,भनपुरी सहित अनेक स्थानों पर भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस मौके पर भगवान परशुराम की सामूहिक आरती के साथ छांछ एवं फल वितरण किया गया।
आजाद चौक में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भंडारा एवं भोग प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पार्षद सरिता दुबे,अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, विनय तिवारी,बिहारी लाल शर्मा,राहुल शर्मा,संध्या तिवारी,सतीश शर्मा, अशोक शर्मा,सुरेंद्र शुक्ला, हर्ष मिश्रा, सुनीता शर्मा,संहित युवा ब्राम्हण समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा ब्राम्हण पारा आज़ाद चौक में प्रसाद वितरण तथा भंडारा आयोजन में अविनय दुबे,सुयश शर्मा, जित्तू तिवारी, विनोद शर्मा,कमलेश मिश्रा, जय शंकर तिवारी,गौतम ,,भोला तिवारी, सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।भनपुरी में 500 दीपों से भव्य आरती की गई। दिनेश शुक्ला पार्षद गज्जू साहू,पार्षद अनामिका नंद किशोर साहू कमलेश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।


