रायपुर

नो पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइव और जाम करने वाले 350 ई रिक्शा, आटो पर कार्रवाई
19-Apr-2026 8:33 PM
नो पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइव और जाम करने वाले 350 ई रिक्शा, आटो पर कार्रवाई

रायपुर, 19 अप्रैल। ट्रैफिक पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर 350  ई रिक्शा एवं ऑटो चालकों पर की कार्यवाही की। इस दौरान मौके पर ही पेंडिंग ई-चालान का भी भुगतान कराया जा रहा है । शहर में ई रिक्शा चालकों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर सडक़ जाम सडक़ करने  शिकायत पर यह अभियान शुरू किया गया। इन  ई रिक्शा / ऑटो चालकों पर बिना लाइसेंस, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड आदि पर कार्यवाही  की गई।


अन्य पोस्ट