रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल। समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा,भक्ति और सेवा भावना के साथ मनाया गया।
मंदिर व्यवस्थापक पं.विजय कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। संगठन के प्रदेश सचिव पं.सजल तिवारी मुख्य सलाहकार डा.भावेश शुक्ला और श्रीमती प्रमिला तिवारी ने सामाजिक स्वजनों से अपील की कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं। पूजा के बाद परिषद् के सदस्यों ने पुरानी बस्ती स्थित शीतला बाजार के स्टॉल लगाकर राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को ठंडी छाछ पिलाई । इस अवसर पर पं.शिबू बिहारी शुक्ला,श्रीमती कालिंदी उपाध्याय,श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती अमिता तिवारी, पं.शैलेन्द्र रिछारिया, पं.विवेक दुबे, पं.अनुराग त्रिपाठी, पं.श्रीकांत तिवारी, पं.गौरव मिश्रा, पं विवेक तिवारी, पं.अभयंकर शुक्ला, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती रेणु शर्मा, श्रीमती पूनम पांडेय, श्रीमती एकता तिवारी, श्रीमती प्रभाती मिश्रा सहित स्वजन उपस्थित थे।
कल ही करें अक्षय तृतीया का व्रत और दान
रायपुर, 19 अप्रैल। बोरियाकला स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया का व्रत और दान कल 20 अप्रैल सोमवार को ही करना शास्त्र सम्मत माना गया है। प्रमुख दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद महाराज ने कहा ज्योतिष गणना के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 1:01 बजे शुरू होकर अगले दिन 20 अप्रैल सोमवार को सुबह 10:40 बजे तक रहेगी। चूंकि तृतीया तिथि दो दिनों तक व्याप्त है, इसलिए धर्मग्रंथों के नियमों के अनुसार दूसरे दिन (सोमवार) को ही व्रत-पूजन करना श्रेष्ठ माना गया है।उन्होंने कहा धर्मशास्त्र निर्णय सिंधु में भी स्पष्ट उल्लेख मिलता है कि जब कोई तिथि दो दिन तक रहे, तो द्वितीय दिवस को ग्रहण करना चाहिए। इसी आधार पर 20 अप्रैल को ही अक्षय तृतीया मनाना उचित रहेगा।


