रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अप्रैल। उरला में दो अलग-अलग घटनाओं में मारपीट और महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उरला शिव मंदिर के पास रहने वाले कुंदन प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रोलिंग मिल भ_ी में काम करता है। 16 अप्रैल की शाम 7.30 बजे वह अपने घर के पास था। इसी दौरान राजेश यादव उर्फ गुलठा, कुंदरू, विशाल और मिथुन ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस मारपीट में कुंदन के सिर और पीठ में चोट आई है। मामले में राजेश यादव ने कुंदन प्रसाद और उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर दर्ज किया है। पूछताछ कर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना कैलाश नगर बीरगांव की है। जहां लक्ष्मी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है। लक्ष्मी पटेल ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती हैं। 15 अप्रैल को शाम 4 बजे वह घर में अकेली थीं।
तभी उसी कॉलोनी में रहने वाला गुलशन बरेठ उनके कमरे में जबरन घुस आया और बुरी नियत से उनका हाथ पकडक़र जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह लक्ष्मी वहां से जान बचाकर भागी और पास के एक ब्यूटी पार्लर पहुंचीं। जहां उसने पूरी घटना वहां मौजूद लोगों को बताई। पति के घर लौटने के बाद 16 अप्रैल को थाना उरला पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


