रायपुर
रायपुर, 17 अप्रैल। स्थानीय होली हार्ट्स स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के मेधावी छात्र मिथिल साहू ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और ‘स्कूल टॉपर’ बने। अन्य विद्यार्थियों में राघव युग वर्मा (94.6प्रतिशत), आकांक्षा सावरबांधे (94.2प्रतिशत), बोधिता (93.2प्रतिशत), अविका सिंघानिया (91.8प्रतिशत), साक्षी श्रीवास्तव (91.6प्रतिशत), जे. दिव्यांशु (91प्रतिशत), न्याशा साहू (90.2प्रतिशत), मिर्रा पात्रा (89.8प्रतिशत) तथा नवीन बंसल (89.4प्रतिशत) शामिल हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।


