रायपुर

बाइक सवार युवकों ने राहगीर को चाकू मारा
17-Apr-2026 10:09 PM
 बाइक सवार युवकों ने राहगीर को चाकू मारा

रायपुर, 17 अप्रैल। नवा रायपुर में सडक़ पर चल रहे दो युवकों पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। े पुलिस के मुताबिक राकेश गिलहरे ने बताया कि वह 15 अप्रैल को गांव के हीरालाल यादव के  सीजी 04 क्यूएल 7181 से भोला धु्रव के साथ अभनपुर से सामान लेकर दल्लीराजहरा गए थे। गाड़ी राकेश गिलहरे चला रहा था। जहां से वे सामान छोडऩे के बाद दोनों वापस लौट रहे थे।

रास्ते में मशरूम बाड़ी तेंदुवा के पास उनके गांव के रामखिलावन पाल, मिथलेश पाल और दुरूपति पाल मिले। जिसके बाद वे नवारायपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रात में तीन स्कूटी सवार तीन अज्ञात लडक़े वहां आ गए, और उनका रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसमें से एक ने अपने पास रखे चाकू से भोला धु्रव पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर राकेश भी हमले में घायल हो गया।

इस हमले में उसे और उसके साथियों को हाथ, पैर और अन्य जगहों पर चोंट आई।

घटना के बाद दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। जिसके बाद राखी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस में दी।  पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट