रायपुर

थ्री स्टंप्स ऑनलाइन सट्टे का मास्टर माइंड रायपुर का बाबू खेमानी गिरफ्तार
17-Apr-2026 10:07 PM
थ्री स्टंप्स ऑनलाइन सट्टे का मास्टर माइंड रायपुर का बाबू खेमानी गिरफ्तार

7 आईडी होल्डर भी पकड़े गए, बीएमडब्ल्यू समेत 60 लाख के उपकरण जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अप्रैल। ऑनलाईन सट्टा गिरोह का मास्टर माईंड बाबू खेमानी गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस ने मुम्बई और गोवा में दबिश दे बाबू समेत  महाराष्ट्र, यूपी से भी 7 सटोरिए पकड़े गए हैं। इनका गोवा में संचालित 1 पैनल नेटवर्क ध्वस्त हुआ है। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर)  स्मृतिक राजनाला ने बताया कि मास्टर र्माइंड बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर बीते  ढाई वर्षो से  3स्टम्पस, रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 एवं डायमण्ड मास्टर ऑनलाईन पैनल  चला  रहा था। बाबू  सोशल मीडिया इन्फ्लूएजऱ की आढ़ में सट्टे का अवैध कारोबार कर रहा था। ये  लोग लेन-देन के लिए म्यूल खातों का उपयोग करते रहे। इन   म्यूल खाते, खाता धारकों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

इनसे 03 लैपटॉप, 18 मोबाईल फोन, 01  राउटर, 01  केल्क्यूलेटर, सट्टा के हिसाब-किताब वाली कापी, 10  एटीएम कार्ड, 01  एक्सटेंशन बॉक्स तथा 01 बी.एम.डब्ल्यू. कार जब्त की गई।  इनकी कुल कीमत  60 लाख रूपए बताई गई है।  उन्होने बताया कि    अब तक  27 सटोरियों को गिफ्तार कर 4 राज्यों में संचालित पैनल ध्वस्त किया गया ।

इनके विरुद्ध थाना गंज में धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बीएनएस दर्ज किया गया है ।

 गंज पुलिस ने 13 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास एक  कार में सवार व्यक्ति को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते पकड़ा था। उससे हुई पूछताछ पर उडीसा, महाराष्ट्र रेड कर 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे मिली जानकारी अनुसार

इनका  मास्टर माईंड बाबू खेमानी व उसके भाई करण खेमानी की  तलाशी की जा रही थी। इस दौरान  मिली जानकारी पर मुम्बई व गोवा में एक साथ रेड़ किया।

मुम्बई में बाबू खेमानी, रोहित सिंह, विशाल कश्यप को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया। इनसे 01 लैपटाप, 01 बीएमडब्ल्यू कार, 04  मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

इनसे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बाबू खेमानी का एक ऑनलाईन पैनल गोवा में संचालित है, जहां रेड कार्यवाही करने पर लाईन का पैनल मिला व मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 02  लैपटॉप, 14 मोबाईल फोन, 01 नग राउटर, 01 केल्क्यूलेटर, सट्टा हिसाब-किताब का कापी 01 , 10  एटीएम कार्ड एवं 01 एक्सटेंशन बोर्ड जप्त किया गया।

 मास्टर माईंड बाबू खेमानी ने बताया कि 2.5 वर्ष पूर्व अपने भाई करण खेमानी और अन्य रायपुर के सट्टा पैनल संचालित करने वालों के साथ मिलकर रायपुर में सट्टा संचालित करने की योजना बनायी। चूंकि सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंजर था उसके बहुत फालोअर थे, उसका फायदा उठाकर हाई प्रोफाईल सट्टा खेलने वालों लोगों से संपर्क किया और शुरूवात में मेट्रो, कलर 777, क्लासिक एक्स 99 बैटिंग एप का संचालन किये।  16 अक्टूबर 23 को  खम्हारडीह पुलिस ने  करण खेमानी अन्य 03 आरोपियों के साथ पकड़ा ।  उसके बाद डर से इन तीनों एप का संचालन बंद कर दिया गया, उसके बाद पुन: 3स्टम्पस, 55 एक्सचेंज नाम से आई डी बनायी और निश्चित योजना के तहत् बाबू एवं करण खेमानी ने पुराने ग्राहकों को 3स्टम्पस, 55 एक्सचेंज पैनल में जोड़ा, जो लगातार सट्टा खिला रहे थे। रायपुर पुलिस का बहुत दबाव को देखते हुए बाबू एवं करण खेमानी ने रायपुर के बाहर अन्य राज्य में पैनल संचालित करने की योजना बनायी। कमलेश देवांगन को कलेक्शन एजेंट का काम दिया। रोहित सिंह देशभर में पैनल या आई डी बांटने का काम करता था। विशाल कश्यप का काम लेन-देन के लिये खाता कलेक्शन का था। विशाल कश्यप द्वारा दिये गये बैंक खातों में रकम का लेन-देन होता था। देशभर से खाता देने वालों एजेंटो से 20-30 हजार रूपये में खाता लेते थे।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बाबू खेमानी वर्ष 2011 में दुबई, वर्ष 2023 में थाईलैंड/बैंकाक तथा वर्ष 2025 में 03 बार दुबई गया है। इसके विदेशों के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। दबावपूर्वक सट्टे की रकम वसूलने की भी जानकारी प्राप्त हुई है। 

मुबंई से गिरफ्तार -गुलशन उर्फ बाबू खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी  32  मकान नंबर 11 मारूति इन्क्लेवा एम्स अस्पताल के बाजू  आमानाका । रोहित सिंह पिता चंद्रभान सिंह  26  ढ़ाचा भवन टाटीबंध आमानाका । विशाल कश्यप  27   सतनामी पारा टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर। गोवा से गिरफ्तार  -लक्ष्मण ढ़ोबर पिता महादेव ढ़ोबरे 45 लालगंज मेहंदी बाग रोड नागपुर (महाराष्ट्र)। आशीष जाधव  गजानंद जाधव  29  ग्राम मुनगा तह. आकोट   अकोला (महाराष्ट्र)। रंजीत कुमार पासवान पिता लम्बू पासवान  28 ग्राम कोहरई परशुरामपुर  बस्ती (उ.प्र.)। वैभव खण्डेलवाल पिता ऋषि खण्डेलवाल  37 303 भवानी काम्पलेक्स वथौरा चौक नागपुर (महाराष्ट्र)।

दुबई से ट्रेनिंग लेकर आ चुका है

बाबू खेमानी रायपुर के एक प्रतिष्ठित फोटो कलर लैब के संचालक परिवार का है। वह आनलाइन सट्टे की ट्रेनिंग दुबई से लेकर आया था। यह सभी जानते हैं कि दुबई में महादेव सट्टा एप के संचालक भी अपना कारोबार आपरेट करते रहे हैं।

ढाई माह में 64 गिरफ्तार, 3 करोड़ जब्त

इस वर्ष 23 जनवरी से कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात् अब तक ऑनलाईन सट्टा के प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 11 प्रकरण में 64 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे नगद  66,50,888, मोबाईल फोन - 207, लैपटॉप - 19 , कार आदि - 08, बाइक - 04  सहित अन्य सामान कुल कीमत 2 करोड़ 96 लाख 64 हजार 800 रूपए शामिल हैं।


अन्य पोस्ट