रायपुर

लंबित ट्रैफिक ई-चालान का 5 मई लोक अदालत में निराकरण
17-Apr-2026 10:05 PM
लंबित ट्रैफिक ई-चालान का 5 मई लोक अदालत में निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अप्रैल। भुगतान से लंबित ई-चालान जो कोर्ट में ट्रांसफर हो चुके है, उन ई-चालानों का निराकरण 5  मई  को होने वाले लोक अदालत में किया जाएगा।

ऐसे लोगों के पास राहत पाने का एक मौका है कि वे लोक अदालत में फाइन पटाकर निराकरण करवा लें अन्यथा बाद में उन्हें परेशानी हो सकती है। पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार ने निर्देश दिया कि लोक अदालत के बाद भी प्रकरण लम्बित हो तो वाहन को जप्त कर न्यायालय पेश किया जाय  ।

ध्यान रहे कि लोक अदालत में प्रकरण को रखने के लिए प्रकरण का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होता है। वे सभी वाहन स्वामी जिनका ई-चालान 31 दिसम्बर 25 के पूर्व का है, ऐसे प्रकरणों को लोक अदालत में निराकरण हेतु रखा जाएगा। लंबित प्रकरण वाले वाहन स्वामियों को उनके मोबाईल नंबर में कॉल करके बताया जाएगा। व्हाट्सअप के माध्यम से नोटिस की कॉपी भी भेजा जायेगी।

लोक अदालत में रजिस्ट्रेशन कराने  अपने क्षेत्र के नजदीकी यातायात थाना में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है।ध्यान रहे कि यातायात थाना में रजिस्ट्रेशन होने पर ही प्रकरण लोक अदालत में पेश होगा। यातायात थाना तेलीबांधा,  यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड, यातायात थाना शारदा चौक, यातायात थाना फाफाडीह, गंज थाना भवन, यातायात थाना भनपुरी, व्यासतालाब तिराहा के पास बिलासपुर रोड, यातायात थाना टाटीबंध चौक, यातायात थाना पंडरी,  पुराना बस स्टैंड के गेट के पास, यातायात थाना पचपेड़ीनाका,  ब्रिज के नीचे, यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी।


अन्य पोस्ट