रायपुर

जून से ज्यादा अप्रैल में पड़ रही गर्मी, जल्द लू चलने की संभावना
16-Apr-2026 6:33 PM
जून से ज्यादा अप्रैल में पड़ रही गर्मी, जल्द लू चलने की संभावना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अप्रैल। राजधानी सहित प्रदेशभर में गर्मी तेज हो गई है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़त देखी जा रही है। इसका असर राजधानी में भी देखा जा रहा है। सुबह 10 बजे के बाद से शहरों की सडक़ों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। दोपहर बाजारों में भी लोगों की भीड़ कम हो गई है। लोग इस तीखी गर्मी से बचने घर से निकले में एतिहात बरत रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। इस बीच कई जगहों पर  पारा 42 डिग्री पार हो गया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का ऐसा विकराल रूप  हीटवे अलर्ट देखा जा रहा है कि दोपहर होते-होते सडक़ें सुनसान हो रही हैं। हालांकि बस्तर और सरगुजा संभाग में अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि महीने के अंत तक वहां भी गर्मी अपना प्रकोप दिखाएगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही हैं। पिछले 24 घंटों में पारा तेजी से बढ़ा है। वह आने वाले दिनों में हीटवे  के संकेत है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर मध्य छत्तीसगढ़ के लिए कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं लू चलने की चेतावनी दी है।


अन्य पोस्ट