रायपुर
मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करेगा महासंघ, गठन19 को
16-Apr-2026 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल । 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में मंदिर महासंघ का गठन होगा। यह महासंघ मंदिरों में दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू करेगा। साथ ही मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त कराने, मंदिरों की जमीन पर कब्जे के खिलाफ काम करेगा।
यह बात गठित होने वाले महासंघ के संयोजक मदन मोहन उपाध्याय,और हिन्दू जनजागृति समिति के समन्वयक हेमंत कानस्कर ने पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि महासंघ मंदिरों की सुरक्षा एवं पुजारियों का संगठन, मंदिरों की संपर्क यंत्रणा, आपसी समन्वय, मंदिरों की समस्याए, मंदिर सनातन धर्म प्रचार के केंद्र बने इस उद्देश्य से भी काम करेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


