रायपुर

सुशासन तिहार 1 मई से 10 जून तक
16-Apr-2026 6:27 PM
सुशासन तिहार 1 मई से 10 जून तक

रायपुर, 16 अप्रैल। सीएम विष्णु देव साय ने  सुशासन तिहार अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। श्री साय 1 मई से यह अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान बीते दो वर्षों की तरह ही संचालित होगा। वे 10 जून तक प्रदेश के 33 जिलों के हेलीकाप्टर से औचक निरीक्षण करेंगे। वे हर रोज 3-4 गांव में चौपाल लगाएंगे और रात एक जिला मुख्यालय में योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश पत्र भेजकर लंबित कार्यों आवेदनों का निपटारा करने कहा है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि 30 अप्रैल 2026 तक जिले में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। इसके अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं तथा हैंडपंप सुधार जैसे मुद्दों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट