रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल। राजधानी के राजेन्द्र नगर स्थित प्रियदर्शनीय नगर में गुरुवार सुबह एक युवक घरों में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिसे कालोनीवासियों ने घर दबोचा। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे एक युवक जबरदस्ती एक घर में घुस गया, जिसे कॉलोनी के गार्ड और स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया।
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम गोविंद तेलीबांधा निवासी बताया। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, वह पहले पड़ोसी के घर में भी घुसने की कोशिश कर चुका था और वहां से भाग निकला था। इसके अलावा उसने एक अपार्टमेंट में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन गार्डों ने उसे भगा दिया। घटना में किसी भी घर से सामान चोरी नहीं हुआ है।
उधर डी.डी. नगर इलाके में अज्ञात चोर ने शराब दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी पार कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का निवासी तनिष्क ने बताया कि वह रात 8.20 बजे भाठागांव स्थित देशी शराब दुकान गया था और अपनी स्कूटी को लॉक कर बाहर खड़ा किया था। जो डेढ़ घंटे बाद लौटा तो उसकी स्कूटी वहां नहीं था। आसपास पूछमाछ में भी कोई जानकारी नहीं हुई।
उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहें हैं।
नशीली दवाओं के साथ पकड़ाया था, 20 बरस कैद
रायपुर, 15 अप्रैल। राजधानी के गंज इलाके में नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में गंज थाना में पकड़े गए आरोपी को विशेष अदालत ने एनडीपीएस में आरोपी को दोषी करार दिया है। जिसमें स्पेशल जज किरण थवाईत ने बुधवार को आरोपी शेख सरफराज खान ताज नगर टिकरापारा निवासी को 20 साल कठोर कारावास और 1 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। गंज पुलिस ने उसे प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ पकड़ा था। अभियोजन के वकील बीएल साहू ने अदालत के सामने अपना पक्ष रखा।
गंज पुलिस को 28 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अपने पास भारी मात्रा में नशीली दवा रखा हैद्ध और ट्रेन के रास्ते रायपुर आ रहा है। जिसके पास ट्रॉली बैग में अवैध नशीली सिरप और टेबलेट हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तेलघानी नाका चौक की ओर जा रहे संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी युवक के बैग से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। जिसमें 23 बोतल Wincereकफ सिरप 2.3 लीटर, Spasmo Pro&yvon Plus Spasmo के 2880 कैप्सूल, 1.872 किलो, Pyeevon Spas Plus के 1200 कैप्सूल 816 ग्राम और Nitrosun-10 की 690 टेबलेट 386.4 ग्राम शामिल हैं। एफएसएल जांच में इन दवाओं में कोडीन, ट्रामाडोल, नाइट्राजेपाम जैसे प्रतिबंधित मादक तत्व पाए गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 21सी,22बी और अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।


