रायपुर

डीडीनगर से खमतराई तक मारपीट, जबरन घर घुस कर तोडफ़ोड
16-Apr-2026 6:24 PM
डीडीनगर से खमतराई  तक मारपीट, जबरन घर घुस कर तोडफ़ोड

रायपुर, 16 अप्रैल। राजधानी में बीते दिनों डीडीनगर, गुडय़िारी और खमतराई इलाके में  मारपीट, गाली-गलौज और तोडफ़ोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। मामलों में पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के अपराध दर्ज किए है। डीडीनगर पुलिस के मुताबिक सरोना स्थित शीतला मंदिर के पीछे रहने वाले बंसी मरकाम के साथ मारपीट की घटना हुई।15 अप्रैल की रात 10:30 बजे मोहल्ले का रहने वाले  युवक ने पूर्व में हुवे विवाद को लेकर उसके घर घुसकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मच्छर मारने वाले रैकेट से बंसी मरकाम पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की कर मारपीट की गई ।

वहीं, खमतराई  के रावांभाठा  में सागर  के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की।सागर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।उसने बताया कि 12 अप्रैल की रात मोहल्ले के कुछ लोग उसे जातिसूचक गालियां दे रहे थे। जिसे मन करने पर आरोपियों  ने गाली-गलौज की और ईंट-पत्थर, डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान सागर को गंभीर चोटें  आई।बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल और घर के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया।

उधर गुढय़िारी इलाके के विकास नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।  14 अप्रैल की रात एक युवक के साथ मारपीट हो रही था।  जिसे छुड़ाने पहुंची शकुन और उसके पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। इस घटना में तीन लोगों को चोटें आई हैं।  दुकान के सामने नशा करने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में झगड़े में बदल गया।


अन्य पोस्ट