रायपुर

वामदलों ने वेदांता दुघर्टना की न्यायिक जांच मांगा
16-Apr-2026 6:23 PM
वामदलों ने वेदांता दुघर्टना की न्यायिक जांच मांगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अप्रैल। वेदांता पावर प्लांट दुघर्टना में मारे गए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीटू ने इसके लिए प्रबंधन और राज्य सरकार तथा श्रम विभाग को दोषी ठहराया है। सीटू ने न्यायिक जांच किए जाने की मांग की।

सीटू राज्य समिति ने मृतक के  परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि तथा आश्रित परिवार के एक सदस्य को प्लांट में स्थाई नियुक्ति देने की भी मांग की है।

सीटू राज्य समिति की ओर से जारी बयान में महासचिव एस एन बैनर्जी ने कहा कि   इसने देश और प्रदेश में भाजपा की डबल ईंजन सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और चरित्र को उजागर कर दिया है।

 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी राज्य समिति ने बॉयलर दुघर्टना पर रोष व्यक्त करते कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद मुख्यमंत्री के बयान में भी इस पर दुख जरूर व्यक्त किया किन्तु किसी की जवाबदेही पर दो शब्द भी नहीं कहे । दुख जता देना  भाजपा राज में हर ऐसी दुर्घटना के बाद मानो एक औपचारिकता बन गई है। राज्य सचिव बाल सिंह आंडिल्य  ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर हत्या का जुर्म दर्ज कर मृतक के परिवार के आश्रित को स्थाई नियुक्ति तथा न्यूनतम एक करोड़ का मुआवजा की मांग की।


अन्य पोस्ट