रायपुर
डेढ़ एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग, निगम का चला जेसीबी
15-Apr-2026 7:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 अप्रैल। निगम के जोन 10 नगर निवेश विभाग ने वार्ड 55 के अंतर्गत मोती नगर प्रगति विहार में कमल विहार (कौशल्या विहार ) के समीप लगभग डेढ़ एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलाया । टीम ने मशीन से बना रही रोड काट आवागमन अवरुद्ध किया। यह कार्रवाई कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता शयोगेश यदु, सुशील अहीर, उप अभियंता राहुल थारानी की मौजूदगी में हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


