रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल। नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना इलाकों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9.5 किलो गांजा बरामद किया गया।
तेलीबांधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर के पास यूको बैंक जोरा में एक झोपड़ी में एक व्यक्ति गांजा रखा है। और उसे बेचने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए और स्थाना को चिहांकित कर आरोपी संतोष देवबा घोडके 33, निवासी बुलढाणा महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 8 पैकेट में 7.5 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 75 हजार रुपए बताई गई है।
वहीं मुजगहन पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिवनी तलाब के पास से तरूण रात्रे 28 , निवासी भटगांव को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.10 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 30 हजार रूपए आंकी गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।


