रायपुर

दो सटोरिए पकड़ाए, 5 लाख नगद जब्त
15-Apr-2026 7:55 PM
दो सटोरिए पकड़ाए, 5 लाख नगद जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 अप्रैल। कबीर नगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 5 लाख एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।मुखबिर की सूचना पर एसीपी  इशू अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेल्वे पटरी के पास घेराबंदी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया । इनके नाम आकाश टांडी 31  निवासी – रवि फैंसी स्टोर वाली गली, कोटा मोहम्मद आरिफ 50 वर्ष, कोटेश्वर नगर, कोटा (रवि भवन के सामने), सरस्वती नगर हैं।


अन्य पोस्ट