रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल। खरोरा पुलिस ने 26 वर्षीय युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के पिता ने आलेसुर गांव में किसानी करने वाले युवक अमित सेहरावत पर साथ ले जाने की शिकायत की है।
मिली जानकारी अनुसार युवती के पिता तेजन देवांगन की खरोरा मेनरोड पर साइकिल की दुकान है। जहां अमित बीते 5-6 साल से आता जाता था। इसी दौरान परिवार और उनकी बेटी के साथ पहचान, नजदीकियां बढ़ी। युवती एमएससी की तैयारी कर रही।अमित, अपने परिजनों के साथ आलेसूर गांव में कपास की खेती करता है। उसका भाई और अन्य परिजन बेमेतरा के पास खेती करते हैं।अमित, युवती को 14 अप्रैल की रात 3.30 बजे के बाद घर से लेकर चला गया। दोनों सफेद रंग की बलेनो एच?आर 26 डीएच 6720 में निकले। युवती के पिता ने अमित पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। टीआई खरोरा ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है। इस मामले में क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने भी थाने में प्रदर्शन कर युवती की बरामदगी की मांग की है।


