रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल। दो दिन पहले ही कमल विहार के रहवासियों ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर पूरी कालोनी से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की थी। कमिश्नर ने भी भरोसा दिलाया था। उम्मीद थी कि व्यवस्था में सुधार आएगा। किंतु इन वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से जारी है। दरअसल टोल टैक्स की चोरी करने ट्रक ड्राइवर कांकेर बस्तर जाने आने डूमरतराई-कमल विहार होकर पुराना धमतरी सडक़ का उपयोग कर रहे हैं।
इससे परिवहन विभाग को नुकसान हो रहा है और कमल विहार में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर रोक लगाने कांग्रेस काल में कमल विहार में थाना स्वीकृत किया गया था।
पता नहीं थाना कब खुलेगा।
दोनों साइड डूमरतराई और ओल्ड धमतरी रोड के मेन गेट के बीच की जगह लगभग अंधेरे की स्थिति रहती है। ना कहीं कैमरे लगे हैं। ना ही ट्रकों के नंबर प्लेट ठीक से दिखते हैं। यदि कोई बड़ी दुर्घटना हो गई । तो ट्रक वाला भाग जायेगा। कोई पकड़ भी नहीं पायेगा।


