रायपुर
35 दिवसीय चार महापुरण कथा 11 मई से
15-Apr-2026 7:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल। राजधानी के लाखेनगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में श्री निंबार्क महाप्रभु नि:शुल्क कथा सदन के तत्वाधान में 35 दिवसीय चार महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह एक सामुहिक आयोजन है जिसमें सनातनी समुदाय के लोगों के द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए आयोजक समिति ने बताया कि 11 मई से शुरू होने वाले इस कथा में पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद श्रीमद देवी कथा राम चरित मानस, शिवमहापुराण और भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा की शुरूआत श्री राधा रास बिहारी शरण करेंगे। 11 मई को कलश यात्रा, 12 से 20 मई तक कथा, 21 से 28 तक शिव महापुराण कथा, 29 से 6 जून श्री रामचरित मानस, 15 जून पूर्णाहूति, 7 जून से 14 जून भागवत महापुराण कथा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


