रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल। छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग में करोड़ों रुपए की साड़ी खरीदी में घोटाला उजागर हुआ है। प्रदेश के जिलों में कार्यरत आंगनवाड़ी महिलाओं को वितरित की जाने वाली साड़ी का टेंडर ठेका में भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
आम आदमी पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने नारा दिया था, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। उनके नारे को अंगूठा दिखाते हुए खा भी रहे हैं और खाने भी दे रहे हैं।ऐसी स्थिति में महिलाओं के संरक्षण के लिए अपना पीठ थपथपाना उचित प्रतीत नहीं होता है।
पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, कलावती मारको, अनुषा जोसफ,सागर क्षीरसागर, परमानंद जांगड़े,नवनीत नंदे, मिहिर कुर्मी,पी एस पन्नू,अजीम खान, राज शर्मा, आर एस ठाकुर, शिव शर्मा, आदि ने उच्च स्तरीय जांच की मांग मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री से की है।


