रायपुर
भीड़ में गुम हुए बच्चे को माता पिता को सौंपा पुलिस आरक्षकों ने
15-Apr-2026 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल। मंगलवार को अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में माता पिता के साथ आया बच्चा भीड़ में गुम हो गया था। इसे पुलिस आरक्षकों ने सुरक्षित पिता के हवाले किया। कलेक्टोरेट चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक नन्हा अर्णव (पिता– रविन्द्र, माता– करिश्मा) अपने परिजनों से बिछडक़र रोते हुए मिला। वहीं ड्यूटी पर मौजूद नव आरक्षक कीर्ति नेताम (माना पीटीएस में प्रशिक्षणरत) की नजर बच्चे पर पड़ी। उसने तुरंत उसे अपने संरक्षण में लिया। ममता से गोद में उठाकर बच्चे को शांत कराया और अपने साथियों के सहयोग से उसके परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में अर्णव को सकुशल उसके माता-पिता को सौंपा। बच्चे के चेहरे पर लौटी मुस्कान और परिजनों की आंखों में राहत।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


