रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल। रिटायर्ड अधिकारी, कर्मचारियों के संगठन भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने नई प्रदेश कार्यसमिति के गठन की घोषणा की है। संरक्षक सेवानिवृत आईएएस अनुराग पाण्डेय और कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे.पी. मिश्रा होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्षों में एन.आर. साहू, रायपुर के आलोक कुमार त्रिवेदी, जशपुर की श्रीमती द्रौपदी यादव, रायपुर लोचन पांडेय, बिलासपुर के जे.पी. शुक्ला, दुर्ग के राजेश तिवारी, जगदलपुर के अब्दुल सत्तार खान तथा अंबिकापुर के प्रदीप सोनी शामिल हैं।
प्रदेश महामंत्री रायपुर के अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश संगठन मंत्री जशपुर के टी.पी. सिंह एवं जांजगीर-चांपा के अरुण तिवारी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री अंबिकापुर के अनिल कुमार मिश्रा, डोंगरगढ़ के सी.बी.एस. तोमर, जगदलपुर के शिवकुमार मिश्रा, रायपुर के नंद कुमार कन्नौजे, बिलासपुर की सुश्री सुजाता मुखर्जी, दुर्ग के ए.के. कनेरिया तथा जांजगीर-चांपा के अवधराम धृतलहरे को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश प्रचार मंत्री राजनांदगांव के राजीव शुक्ला, बीजापुर के बाबूलाल नरबरिया, दुर्ग के भोज कुमार शर्मा, आरंग के अनूप नाथ योगी तथा दंतेवाड़ा की रेणु राव को नियुक्त किया गया है।रायपुर के बी.एस. दसमेर को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा रायपुर के अनिल कुमार पाठक को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
विभागीय प्रकोष्ठ संयोजकों में रायपुर के आयकर अधिकारी सुरेश मिश्रा, रायपुर के आर.के. टंडन, दुर्ग के डॉ. महेश चंद्र शर्मा, रायपुर के एन.के. चौबे, रायपुर के उमाशंकर अग्रवाल, रायपुर की लता चावड़ा, रायपुर के जी.आर. बसोने, रायपुर के कौशलेंद्र मिश्रा, मालिक राम वर्मा, अधिवक्ता पूरन सिंह पटेल, रायपुर के व्याख्याता क्रांति कुमार सोनी, अंबिकापुर के अनिल कुमार तिवारी, रायपुर के अनिल पाठक तथा रायपुर के एनएमए चितरंजन साहा शामिल हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उर्मिला शुक्ला, रायपुर की डॉ शेषा सक्सेना, बलौदाबाजार के टीकम चंद वर्मा, धमतरी के डी.के. पाठक, भिलाई-दुर्ग के के.आर. राजपूत, अंबिकापुर की श्रीमती सी.एम. सिन्हा, रायपुर के टी.एल. चंद्राकर, रायगढ़ के सुहास लाम्बट, बैकुंठपुर के डॉ. अरविंद नारायण सिंह, राजनांदगांव के आई.सी. श्रीवास्तव, दुर्ग की श्रीमती पुष्पा साव, बेमेतरा के रामकुमार भरतद्वाज, जीपीएम के सुरेन्द्र सिंह, सुकमा की श्रीमती रामकुमारी नेताम, मुंगेली के गंगा प्रसाद पहारे, रायपुर के शरद चंद्र अग्रवाल तथा गरियाबंद के छबि सिंह को शामिल किया गया है। संभागीय अध्यक्ष के रूप में शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (रायपुर संभाग),राम नारायण ताटी (बस्तर संभाग), बी.एल. गजपाल (दुर्ग संभाग), राजेंद्र कश्यप (बिलासपुर संभाग) तथा गुरुचरण सिंह (सरगुजा संभाग) नियुक्त किए गए हैं।


