रायपुर

तीन जगहों पर चोरी 7 लाख के जेवर, नगदी सामान पार
14-Apr-2026 6:39 PM
तीन जगहों पर चोरी 7 लाख के जेवर, नगदी सामान पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रैल। राजधानी में बीते दिनों तीन जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आई है। इनमें काशीराम नगर मंदिरहसौद और नेवरा के ग्राम नकटी एक सूने मकान में सेंधमारी हुई। इन जगहों से चोर लाखों रूपए के जेवर और नगदी, और अन्य सामना चोरी कर ले गए। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 331-4, 305ए का अपराध दर्ज किया है।

पहला मामला तेलीबांधा के पुराना काशीराम नगर, टंडन चौक के पास की है। जहां एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 4. 5 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ली। अजय ठाकुर 29 जो पेशे से फल व्यवसायी है। घटना के समय वह काम पर था, जबकि उसकी मां दुकान पर और पत्नी पड़ोसी के यहां शादी समारोह में गई हुई थी।

11 अप्रैल की सुबह घर लौटने पर आलमारी खुली मिली और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, जिनमें अंगूठियां, मंगलसूत्र, टॉप्स, चांदी के बर्तन व सिक्के सहित 30 हजार रुपए नकद गायब थे।

सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में एक संदिग्ध युवक पेट के पास सामान छिपाकर जाते दिखा।

उधर नेवरा ग्राम भूमिया में सूने मकान से 2.33 लाख पार हो गए।

अज्ञात चोर ने सूने मकान का ताला तोडक़र आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित करीब 2.33 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी राजेंद्र ठाकुर ने पुलिस को दी। उसने बताया कि 12 अप्रैल को वह परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसने अपने मकान में ताला लगाया था। जब दूसरे दिन वापस आया तो देखा कि मकान में लगा ताला टूटा हुआ और अंदर कमरों में भी ताले नहीं थे। घर में सामान बिखरा पड़ा था। और आलमारी में रखे जेवर, नगदी नहीं थे।

मंदिरहसौद के ग्राम तुलसी रोड स्थित विद्याश्री लॉजिकल स्टोर में भी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान से 2.5 एमएम के 7 बंडल और 1.5 एमएम के 4 बंडल केबल चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 52 हजार रुपए बताई जा रही है। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट