रायपुर

जनगणना शिक्षकों को सौंपा, 15 से प्रशिक्षण शुरू
14-Apr-2026 6:18 PM
जनगणना शिक्षकों को सौंपा, 15 से प्रशिक्षण शुरू

 इस बार डिजिटल उपकरणों का उपयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 अप्रैल। जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार की जनगणना प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल तेज और पारदर्शी बनाया गया हैं।

खास बात यह है कि नागरिकों को किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि प्रगणक स्वयं घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। साथ ही लोगों को ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई हैं। प्रशासन द्वारा जनगणना का जिम्मा शिक्षकों को सौंपा गया हैं। इसके तहत 15 अप्रैल से प्रशिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रगणकों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग और सर्वे प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद उन्हें क्षेत्रवार तैनात किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक से 30 के बीच जिले में घर-घर सर्वे का कार्य किया जाएगा।

मोबाइल से खुद ऑनलाइन जानकारी भी दे सकेंगे

इसके साथ ही लोगों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी दिया गया हैं। इसके लिए निर्धारित पोर्टल या मोबाइल ऐप पर जाकर स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकती हैं। इसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन करना होगा। इसके बाद निवास की जानकारी लोकेशन मैप पर सेट करना और प्रश्नावली भरनी होगी। सभी जानकारी की समीक्षा करने के बाद अंतिम सब मिशन करने पर 11 अंकों की ऐसी आईडी प्राप्त होगी।

एक परिवार की जानकारी लेने में लगेंगे 15 से 20 मिनट

इस बार जनगणना की पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। प्रगणक टैबलेट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए डाटा संग्रहण करेंगे, जिससे त्रुटियों की संभावना कम होगी और आंकड़ों की सटीकता बढ़ेगी। प्रशासन के अनुसार एक परिवार से जानकारी लेने में औसतन 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। सर्वे के दौरान मकान की स्थिति स्वामित्व परिवार के सदस्यों की संख्या, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बिजली कनेक्शन और रसोई में उपयोग होने वाले ईंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज की जाएगी। इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

1 मई से प्रथम चरण का सर्वे 

जिला सांख्यिकी अधिकारी पायल पांडे ने बताया कि जिले में जनगणना को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 15 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होगा और 1 मई से प्रथम चरण का सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से कार्य अधिक पारदर्शित तेज और प्रभावी होगा।

पालिका से लेकर पंचायत तक अलग-अलग टीम जनगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर पालिका तहसील और नगर पंचायत स्तर पर अलग-अलग टीम में गठित की जाएगी हैं। ये टीम अपने अपने क्षेत्र में सर्वे कार्य की निगरानी और सामान्य में का जिम्मा संभालेगी ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए और कार्य समय बाद तरीके से पूरा हो सके।


अन्य पोस्ट