रायपुर

राष्ट्रीय शालेय खेल दिल्ली अभिनव टेटे में करेंगे छग का प्रतिनिधित्व
14-Apr-2026 2:16 PM
राष्ट्रीय शालेय खेल दिल्ली अभिनव टेटे में करेंगे छग का प्रतिनिधित्व

रायपुर, 14 अप्रैल। दिल्ली में 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 16 से 22 अप्रैल तक होगी। इसमें टेबल टेनिस में अभिनव पीटर राज्य का नेतृत्व करेंगे। सेंट पॉल्स चर्च इंग्लिश स्कूल के छात्र अभिनव अंडर-14 स्पर्धा में भाग लेंगे। उनका चयन रायपुर संभाग के खिलाडिय़ों में से किया गया है। इसके लिए दुर्ग में 11 से 13 अप्रैल तक 5 खिलाडिय़ों का कैंप लगाया गया।

अभिनव पूर्व में भी पुणे व भिलाई की प्रतियोगिताओं प्रदेश की टीमों में खेल चुके हैं। पुणे में उन्हें तीसरा स्थान मिला था। उन्हें सप्रे स्कूल में विनय बांसवाड़े ने ट्रेंड किया है।


अन्य पोस्ट