रायपुर

मीडिया कॉलोनी में आधी रात गुंडागर्दी तोडफ़ोड़, घर पर ईंट फेंकी
13-Apr-2026 9:02 PM
मीडिया कॉलोनी में आधी रात गुंडागर्दी  तोडफ़ोड़, घर पर ईंट फेंकी

सीसीटीवी में कैद दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अप्रैल। सोनडोंगरी स्थित मीडिया कर्मी आवासीय परिसर में 12 तारीख की देर रात करीब 1 बजे दो असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। कॉलोनी में खड़ी गाडिय़ों को गिराकर तोडफ़ोड़ की। एक ठेले को पलट दिया । और एक घर में ईंट फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। रात में कूलर और पंखों की आवाज के कारण रहवासियों को घटना की भनक नहीं लगी, लेकिन सुबह नुकसान सामने आने पर कॉलोनी में आक्रोश फैल गया। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक पूरी वारदात को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं।  वे करीब 24 मिनट तक कालोनी में रहे और पूरे परिसर में घूमते रहे। पुलिस ने रहवासियों की शिकायत और दिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट