रायपुर
कृषि विवि को सर्वश्रेष्ठ सोयाबीन अनुसंधान केंद्र का राष्ट्रीय पुरस्कार
13-Apr-2026 8:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अप्रैल। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, में संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (सोयाबीन) को राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2023-2025 की अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार टीम के सदस्यों डॉ. सुनील कुमार नाग , डॉ. रामा मोहन सावु एवं डॉ. ऐश्वर्या टंडन ने प्राप्त किया। यह सम्मान डॉ. प्रताप सिंह, कुलपति, उदयपुर; डॉ. एस.के. राव, पूर्व कुलपति, ग्वालियर; डॉ. के.एच. सिंह, निदेशक, आईसीएआर- इंदौर तथा डॉ. आर.के. माथुर, निदेशक, आईसीएआर-भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद द्वारा वार्षिक समूह बैठक में प्रदान किया गया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे