रायपुर

पिता की स्मृति में विप्र कॉलेज को दो लाख दान, छात्रवृत्ति के लिए
13-Apr-2026 8:56 PM
पिता की स्मृति में विप्र कॉलेज को दो लाख दान, छात्रवृत्ति के लिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अप्रैल। विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय की शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने आलोक शर्मा एवं गायत्री शर्मा ने अपने पिता सतानंद शर्मा( सेमरा वाले) की स्मृति मैं 2 लाख की दान राशि दी है।

  आलोक शर्मा ने आज अपने पिता  की स्मृति में उत्कृष्ट एवं मेधावी विद्यार्थियों को योग्य शिक्षक बनाने के लिए छात्रवृत्ति के माध्यम से सहयोग करके खुशी महसूस हो रही है ।शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि  यह सहयोग प्रबंध समिति और शिक्षकों को और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि विप्र समाज के सदस्यों द्वारा प्राप्त दान की राशि से प्रबंध समिति प्रतिवर्ष शिक्षा,  शारीरिक शिक्षा,विज्ञान, कंप्यूटर एवं वाणिज्य संकाय के मेधावी एवं उत्कृष्ट लगभग 25 से 30 विद्यार्थियों को  छात्रवृत्ति के माध्यम से सहयोग प्रदान करती है।इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य सुबीर तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट