रायपुर
मुंबई के लिए एक और उड़ान 1 मई से, लेकिन टाइम कष्टप्रद
13-Apr-2026 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती मांग को देखते हुए रायपुर मुंबई के बीच एक और उड़ान शुरू होने जा रही है। हालांकि इसकी टाइमिंग गर्मी के इन दिनों में काफी कष्टकारी होगी।
इंडिगो ने 1 मई से मुंबई रायपुर मुंबई के बीच एक अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। जो मुंबई से दोपहर 12.30 बजे उड़ कर 2.25 बजे रायपुर पहुंचेगी।
आधे घंटे बाद 2.55 बजे रायपुर से टेक ऑफ कर 4.35 बजे मुंबई लैंड करेगी। इस समय मुंबई के लिए तीन उड़ाने संचालित हैं। अंचलवासी मुंबई के बजाए रायपुर-जयपुर के बीच सीधी उड़ान की मांग लंबे असर्रे से कर रहे हैं। लेकिन इंडिगो ने पिछले माह हैदराबाद से कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी थी। बताया जा रहा है यह उड़ान भी दो दिनों में ही बंद कर दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे