रायपुर

संज्ञेय अपराध की सूचना पर तुरंत अपराध दर्ज होगा-डॉ. शुक्ला
12-Apr-2026 10:11 PM
संज्ञेय अपराध की सूचना पर तुरंत अपराध दर्ज होगा-डॉ. शुक्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजय शुक्ला ने रविवार को यहां कहा कि संज्ञेय अपराध की सूचना पर तुरंत अपराध दर्ज करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में सभी टीआई को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए जा चुके हैं।

डॉ. शुक्ला प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि संज्ञेय अपराध, चोरी, लूट, छेड़छाड़, हत्या जैसे मामलों की सूचना पर जरूर अपराध दर्ज किया जाएगा, और इसके बाद  जांच कर आगे कार्रवाई होगी। प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने की कोई शिकायत नहीं आई है। डॉ. शुक्ला ने कहा कि अपराध रोकने के लिए कम्युनिटी को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संवाद से समाधान तक कार्यक्रम चल रहा है। दो सौ से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं। लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, और निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने कहा कि वो यहां पैदा हुए, पढ़े-लिखे, और इसी शहर की सेवा का अवसर मिला। यह संयोग और भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों की इच्छा है कि सुरक्षित और व्यवस्थित शहर बनें। सभी परिणाम चाहते हैं।

कमिश्नर प्रणाली पर उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट के अच्छे परिणाम आए हैं। कुल मिलाकर देश के 78 जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली है। यहां भी बेहतर परिणाम आए, इसके लिए ईमानदारी से काम किए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट