रायपुर

दो घंटे में 155 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए, गाडिय़ां जब्त
12-Apr-2026 10:10 PM
दो घंटे में 155 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए, गाडिय़ां जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। ट्रैफिक पुलिस का शराब खोल वाहन चालकों पर वीक एंड धरपकड़ अभियान कल शनिवार को भी जारी रहा। कल  रात  यातायात पुलिस ने शहर के 9 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान देर रात 11-1 बजे के बीच मात्र दो घंटे के भीतर 155 चालकों पर मामले दर्ज किए गए। सभी के कार, बाइक एसयूवी, बस मिनी ट्रक को जब्त किया गया है और सभी मामले कल कोर्ट में पेश किए जाएंगे। बीते साढ़े 3 महीने में एमव्ही एक्ट की धारा 185 के  तहत में कुल  2133 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए हैं। जो रायपुर जिले के इतिहास में किसी वर्ष भर में सर्वाधिक हैं।

पुलिस ने कहा कि ऐसी कार्यवाही का लक्ष्य कतई भी जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है।  पुलिस ने कहा है कि शराब पीकर वाहन ना चलाये। यदि नशे की हालत में हो तो टैक्सी कैब का उपयोग करें या अन्य वाहन चालक की सहायता लें।

 सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये अचानक चलाए जाने वाले  अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।


अन्य पोस्ट