रायपुर
एक चक्रवात सक्रिय, लेकिन नहीं होगी बारिश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अप्रैल। मौसमी राहत के दिन गुजर गए और अब सूरज सर चढ़ कर तपेगा।
उत्तर पश्चिम से शुष्क और गर्म हवा आने के कारण प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।प्रदेश में कल 13 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।प्रदेश में 14 अप्रैल से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है तथा बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 42एष्ट से अधिक रहने की संभावना है।
15 अप्रैल से प्रदेश के मध्य भाग के एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।
रविवार को दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ से होते हुए, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर, समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित उत्तर-दक्षिण गर्त/पवन असंतुलन स्थित है।
प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। और 2 दिनों के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को रायपुर शहर में आकाश मुख्यत: साफ रहा । अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39एष्ट और 25एष्ट के आसपास दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है।


