रायपुर

महिला आरक्षण पर 15 को नारी शक्ति पदयात्रा, बाइक रैली भी
12-Apr-2026 10:06 PM
महिला आरक्षण पर 15 को नारी शक्ति पदयात्रा, बाइक रैली भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। महिला आरक्षण पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा  15 अप्रैल को राजधानी  में भव्य आयोजन करने जा रही है। इस संबंध में आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। इस अभियान की संयोजक और

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि  दीनदयाल ऑडिटोरियम में में सामाजिक संगठन के सदस्य, स्थानीय महिलाएं शामिल होंगी। महिला इसका नेतृत्व करेगी।

उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर पर नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन होगा। बाइक-स्कूटी रैली का कार्यक्रम किया जाएगा। सामाजिक एवं महिला सेलिब्रिटी की भागीदारी होगी। युवतियां एवं महिला मोर्चा के सदस्य शामिल होंगे। 2023 नारी शक्ति के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर अब तक राजनीति हुई है।महिलाओं को वोटर के तौर पर देखा जाता था। अधिनियम पारित होने के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाएं नए युग में प्रवेश करेंगी।

मंत्री राजवाड़े ने  कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए  प्रदेश के 10 लोकसभा क्षेत्र में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।  इसके तहत देश 15 प्रमुख स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । रायपुर के  दीनदयाल ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल को  होगा। 11 से 16 अप्रैल तक संभाग स्तर पर नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।  15 और 16 अप्रैल को नारीशक्ति पदयात्रा की जाएगी।  पदयात्रा का नेतृत्व प्रतिष्ठित समाजिक सेलेब्रिटी महिला से करवाया जाएगा। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इसके साथ ही महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा की बाईक रैली की जाएगी। इसके साथ ही मिस्ड कॉल नंबर 966 717 3333 एवं स्टीकर जारी किया जाएगा। लेख का प्रकाशन, कलात्मक नवाचार, नारी शक्ति दीवार और ह्यूमन चैन, अन्य प्रमोशन अभियान, सोशल मीडिया अभियान चलाई जाएगी। नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर स्थानीय निकायों के द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट