रायपुर
डॉ. अम्बेडकर की कांस्य प्रतिमा का सीएम करेंगे अनावरण
12-Apr-2026 10:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अप्रैल। 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टोरेट पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साय ने ही पिछले साल नई आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। 21 फीट की इस प्रतिमा का वजन 4300 किलोग्राम है। इसे करीबन 35 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है. यह प्रतिमा बाबा साहेब के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के अलावा नवा रायपुर के विधानसभा परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की 25 फीट से अधिक ऊंची एक अन्य भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी योजना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


