रायपुर

स्वयं को बैंक अधिकारी बता ठगों ने दो वृद्धों से तीन लाख से अधिक वसूले
12-Apr-2026 10:01 PM
स्वयं को बैंक अधिकारी बता ठगों ने दो  वृद्धों से तीन लाख से अधिक वसूले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। स्वयं को बैंक अधिकारी बता कर  अज्ञात ठगों ने दो  वृद्धों से तीन लाख रुपए से अधिक ठग लिए। साइबर पुलिस मामले दर्ज कर जांच कर रही है।

तात्यापारा बावली गली निवासी चंद्रकांत मोहदीवाले 68 ने कल आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार चंद्रकांत को शुक्रवार दोपहर 12.40 बजे अज्ञात व्यक्ति ने फ़ोन नंबर 8880999717 से काल किया। उसने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताया। उसने चंद्रकांत से उनके एकाउंट की जानकारी ली और फिर उससे 125782 रूपए ट्रांसफर कर लिया। शनिवार को इसका अहसास होने पर चंद्रकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

स्वयं को बैंक मैनेजर बता कर 48 वर्षीय वृद्धा से 1.84 लाख ठगे

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार सोमवार शाम फोन नंबर 9823682298 के कालर ने अपना नाम अजय कुमार ने अशोका मिलेनियम की वृद्धा ज्योति अजय सिंह 78 को काल किया । उसने स्वयं को यूको बैंक का मैनेजर बता ज्योति सिंह को बैंक का एप्लीकेशन डाउनलोड कराया।और डेबिट-क्रेडिट कॉर्ड की जानकारी ली। उनके जरिए आईसीआईसीआई बैंक और एमेजाऩ पे कार्ड से क्रमश: 66140,117970 रूपए विथड्राल कर धोखाधड़ी की। शनिवार दोपहर इसकी भनक लगने पर ज्योति सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों मामले धारा 66 डी आईटी एक्ट 318-4 दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


अन्य पोस्ट