रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अप्रैल। शहर जिला भाजपा द्वारा का स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के रूप में गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने वामनराव लाखे वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया।
उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को सरल भाषा में प्रस्तुत किया। वार्ड के प्रत्येक घर तक पहुंचने और हर व्यक्ति की समस्या को समझने का संकल्प इस अभियान की विशेषता रहा। इसी तरह से छत्तीसगढ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सलीम राज ने जवाहर नगर मंडल के अन्तर्गत शहीद अब्दुल हमीद वार्ड मौदहापारा में रजबंधा पार बस्ती, अफरोज बाग बाड़ी, वीडियो वर्ल्ड के पीछे बस्ती में घर घर जनसंपर्क किया ।
केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों एवं जमीनी प्रभाव की जानकारी ली।इस दौरान घनश्याम रक्सेल, हाजी युनूस कुरैशी, सैयद रजा,मोनिस रजा पटवा, हाजी प्यारे खान, हाजी सोनू आसिफ कुरैशी, मुस्तफा हसन,पीलू कुलदीप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


