रायपुर

आचार्य श्रीविद्यासागर महाराज के पावन ‘चरण कमल’ की स्थापना
12-Apr-2026 9:56 PM
आचार्य श्रीविद्यासागर महाराज के पावन ‘चरण कमल’ की स्थापना

रायपुर, 12 अप्रैल। मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में आज अपूर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर  महाराज के चरण कमल की विधि पूर्वक स्थापना की गई।

इसका  पूजन संजय पंडित के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा से हुई। इस मुख्य लाभार्थी भाटापारा निवासी इंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, सतीश एवं गिरीश जैन परिवार रहे। इस पावन अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में वंदना की और उनके द्वारा बताए गए संयम और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट