रायपुर

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत-पाटिल
12-Apr-2026 8:38 PM
महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत-पाटिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 12 अप्रैल। शनिवार को पटेल समाज अभनपुर राज के तत्वावधान में अभनपुर के बस स्टैंड में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित सर्वसमाज के समाज प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भिलाई दुर्ग के अंतरराष्ट्रीय कलाकार एवं साहित्यकार डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और विचारों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा-महात्मा ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने अपना सारा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। उनके जीवन और आदर्श आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभनपुर राज अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा- महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में सामाजिक चेतना व शिक्षा का लौ जलाकर देश में शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाया है। उनका संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है।

वहीं सभा को समाजसेवी ब्रह्मदेव पटेल, अनिल अग्रवाल,  संतोष शुक्ला,भरत बैस, बरतराम पटेल, पतिराम पटेल, रानी पटेल, हेमलता पटेल, राधेलाल पटेल , सोमनाथ पटेल, नारायण सोनी, वेदव्यास तारक, गुरूपंच साहू व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर रक्तजांच व रक्तदान शिविर भी रखा गया। जिसमें लोगों ने रक्तजांच व रक्तदान भी किया। साथ ही पटेल समाज ने गर्मी से राहत पहुंचाने लोगों को शर्बत भी पिलाया ।

कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में डॉ. मधुसूदन पटेल, अवधराम पटेल, कोमल पटेल,गोपेश पटेल, संजय पटेल,नेतु पटेल,केजू पटेल,बुधारू पटेल, सहित अन्य पदाधिकारियों ने अहम् भूमिका निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पटेल समाज व अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट