रायपुर

साय अब स्कार्पियो की सवारी करेंगे, कारकेड में छह शामिल
11-Apr-2026 6:16 PM
साय अब स्कार्पियो की सवारी करेंगे, कारकेड में छह शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब स्कार्पियो की सवारी करते नजर आएंगे। आज वे न?ई स्कार्पियो से ठाकरे परिसर पहुंचे। जहां महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। मौजूद पदाधिकारी कार्यकर्ता

उन्हें नई एसयूवी में  आश्चर्य से देखने लगे। इस पर नेताओं और पत्रकारों की की उत्सुकता को देखते हुए मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि गाडिय़ां पुरानी हो गई थी कभी-कभी भी बंद हो जाती थी।उसे चेंज करने का प्रयास कर रहे थे,इसलिए आज बदलाव किया है।

अब तक सीएम के कारकेड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फार्च्यूनर इस्तेमाल की जा रही थी।। इसके स्थान पर अब स्कार्पियो का इस्तेमाल करेंगे. ऐसी एक नहीं बल्कि सीएम के काफिले में छह नई  बुलेट प्रूफ स्कार्पियो को शामिल किया गया है।


अन्य पोस्ट