रायपुर

दोबारा हुई 12वीं हिन्दी की परीक्षा, प्लास्टिक लॉक से सील किए गए थे प्रश्न पत्र
10-Apr-2026 7:28 PM
दोबारा हुई 12वीं हिन्दी की परीक्षा, प्लास्टिक लॉक से सील किए गए थे प्रश्न पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अप्रैल। 14 मार्च को हुई परीक्षा रद्द होने के बाद शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारहवीं  हिंदी की हुई। प्रदेश भर के 2396 और राजधानी जिले के 148 परीक्षा केंद्रों में 2.45 लाख से अधिक छात्र छात्राएं इसमें शामिल हो रही हैं। नकल रोकने के साथ इस बार माशिमं व जिला प्रशासन को पेपर लीक रोकने भी कड़े उपाय करने पड़े हैं। प्रश्न पत्रों को टीन की पेटियों में प्लास्टिक लॉक से सील किया गया था।

 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर  एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की  निगरानी में प्रश्न पत्र वितरण की पूरी कर  परीक्षा प्रात: 9 बजे से प्रारंभ की गई।

पेपर लीक, विकास ने भाजपा नेताओं की संलिप्तता का लगाया आरोप

पर्चा लीक मामले में कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं पर पर्चा लीक का आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि यूपी, मध्यप्रदेश समेत कई भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक पर भाजपा नेताओं की सांठ-गांठ है।   उपाध्याय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 12वीं बोर्ड हिंदी पर्चा लीक हुए एक माह हो चुके हैं. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एफआईआर करवाई है. कमिश्नरेट लागू है, इसके बावजूद एक भी आरोपी नही पकड़ा गया है. ऐसा इसलिए है क्योंकि पेपर लीक में भाजपा के नेताओं का हाथ है।


अन्य पोस्ट