रायपुर

विद्यार्थियों ने मेडिको-लीगल का महत्व जाना
10-Apr-2026 7:26 PM
विद्यार्थियों ने मेडिको-लीगल का महत्व जाना

रायपुर, 10 अप्रैल। पुलिस के संवाद से समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कलिंगा यूनिवर्सिटी के फोरेंसिक विद्यार्थियों ने कंट्रोल रूम और कोतवाली का भ्रमण किया। कंट्रोल रूम में अतिरिक्त डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी दीपक मिश्रा एफएसएल के वरिष्ठ  अधिकारी डॉ. चंद्रा आदि ने कमिश्नरेट सिस्टम, साइबर फ्रॉड और मेडिको-लीगल के महत्व के संबंध में  जानकारी दी।


अन्य पोस्ट