रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। ाजधानी में बीते दिनों लूट और चोरी की घटनाए सामने आई है। जिसमें भिलाई निवासी से ड्यूटी से घर लौटते समय कुछ अज्ञात लडक़ों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं पंडरी में आईसीआईसी बैक के रिलेशनशिप मैनेजर की बाइक पार हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
भिलाई निवासी जतिन रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात डीडीनगर से ड्यूटी से घर जाते समय उसकी गाड़ी खराब हो गई। इस कारण वह पैदल घर जा रहा था। रास्ते में जाते वक्त ग्लोबल अस्पताल के पास मेन रोड पर स्कूटी में सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसे डरा-धमकाकर उसके पास रखा आईफोन, बैग छीनकर फरार हो गए। जतिन ने बताया कि बैग में पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, एटीएम कार्ड और पासबुक रखा था। उसे लडक़े लूट कर ले गए। जिसके बाद 8 अप्रैल को थाना पहुंचकर जतिन ने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
उधर पंडरी में दिनदहाड़े आईसीआई के बैंक मैनेजर की स्कूटी चोरी हो गई।
प्रशांत ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह वह अपनी स्कूटी सीजी 08 एजेड 9928 से शंकर नगर स्थित बैंक गए थे। दोपहर में ग्राहक से मिलने के बाद 1.30 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी बैंक के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। करीब 3.30 बजे वापस लौटने पर देखा कि स्कूटी वहां नहीं थी। बैंक स्टाफ और गार्ड से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर भी स्कूटी का पता नहीं चला। अज्ञात चोर उनकी स्कूटी का लॉक तोडक़र चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।