रायपुर
नाले से कब्जा हटाकर निगम ने की सफाई
09-Apr-2026 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। वार्ड 30 के शंकर नगर में एक स्थान पर टीन शेड लगाकर नाले पर अतिक्रमण किया गया था। जो कई महीने से था। इससे नाला सफाई में दिक्कत हो रही थी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर किये गए अवलोकन के दौरान यह सामने आया। अपर आयुक्त और जोन 3 जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जोन स्वास्थ्य टीम ने शंकर नगर नाले में टीन शेड लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवा कर नाला सफाई करवाई। इसमें बड़ी मात्रा में नाले के भीतर जमा मलबा और गन्दगी बाहर निकाला । निगम आयुक्त के निर्देशानुसार गर्मी के दौरान जोन 10 के सभी 7 वार्डो के समस्त नालों की बारिश पूर्व सफाई अभियान शुरू किया है। आज विशाल नगर में पोकलेन मशीन की सहायता से नाला सफाई की गई ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे