रायपुर
दो पत्थर क्रेशर प्लांट सील, और 7 हाइवा जब्त
09-Apr-2026 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंदिर हसौद में दो पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील करने के साथ-साथ अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया है। जांच के दौरान खदान संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए, जिसके चलते खदानों को सील कर दिया गया। सीजी एग्रो फार्म (विपिन अग्रवाल एवं के.सी. अग्रवाल), मंदिर हसौद और जय कुमार बजाज, मंदिर हसौद शामिल हैं। टीम ने क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर भी नकेल कसी। जांच में 7 हाइवा वाहन जब्त किए गए। जिनमें एक वाहन रेत से और 6 वाहन गिट्टी (स्टोन) से भरे हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन बिना वैध दस्तावेज के खनिज का परिवहन कर रहे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे